पठान मूवी को लेकर हिंदू संगठन वीरभूमि खेड़ी-तलवाना के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर फिल्म को बैन करने की मांग उठाई। काफी दिनों से चर्चित फिल्म पठान में भगवा रंग को बेशर्म बताया गया है। जिसका गाना आते ही देशभर में काफी विरोध देखने को मिल रहा है। रविवार को हिंदू संगठन वीरभूमि खेड़ी-तलवाना ने पठान मूवी को बैन करने की मांग की है। संगठन का कहना है काफी विरोध के बाद लगातार सनातन संस्कृति कि छवि को खराब करने का काम फिल्मी जगत कर रहा है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि आए दिन फिल्मों के माध्यम से हिंदू धर्म की छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है। पठान मूवी के गाने के जरिये भगवा रंग को बेशर्म रंग दिखाया गया है उसको सभी जगह से तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। इस मौके पर पंकज हिंदू, शिव कुमार शर्मा, प्रदीप ठेकेदार, योगेंद्र, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।