फोटो 2 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।स्रोत डीआईपीआरओ
- फोटो : संवाद
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में 15 अगस्त को उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के लिए बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. जितेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त अभियान के तहत प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार, तहसीलदार पायल, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, बीईओ दिलबाग सिंह, प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, प्राचार्य सुनील, प्राचार्य विनोद कुमार, एसएमओ डॉ. रेणु वर्मा आदि उपस्थित रहीं। संवाद