फोटो संख्या:73- बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में पशुचारे में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग की टी
महेंद्रगढ़/कनीना। दो अलग-अलग स्थानाें पर आग लगने की से ईंधन, प्लास्टिक के पाइप व पशु चारा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारी विकास ने बताया कि सुबह 3:49 बजे सूचना मिली की बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में पशुचारे के स्टोर में आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से 500 मन पशु चारा जल गया।
वहीं कनीना के पुराना लाल वाला कुएं के समीप शॉर्ट सर्किट से ईंधन व प्लास्टिक के पाइप जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया। पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह ने बताया कि लाल वाला कुएं के समीप बिजली के लाइन गुजर रही है। बिजली की लाइन से शॉर्ट सर्किट होने से ईंधन व प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। सुनील कुमार पीटीआई के ईंधन और उपले, होशियार सिंह के प्लास्टिक के पाइप, दलीप के उपले व कपास का ईंधन जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने ट्यूबवेल से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
फोटो संख्या:73- बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में पशुचारे में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग की टी