फोटो संख्या:69- गांव सुरजनवास में पुस्ताकालय का रिबन काटकर शुभारंभ करती गिदौंडी देवी--स्रोत- ग्
महेंद्रगढ़। सुरजनवास गांव में मंगलवार को निशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए गए निशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन गांव की बुजुर्ग महिला गिदौंड़ी देवी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय यादव, सतीश खैरवाल ने बताया कि अब विद्यार्थी यहीं बैठकर यूपीएससी, एसएससी, एचपीएससी, सेना भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तकालय सुबह 7 से शाम 7 बजे तक प्रतिदिन खुला रहेगा। पुस्तकालय में निशुल्क इंटरनेट की सुविधा भी रहेगी। कार्यक्रम में हरिभगवान, ओमप्रकाश, अमित आर्य, धीरज, प्रवीण जेई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद