फोटो 27निशुल्क कैंप में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। खटोटी कलां में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया है। शिविर में आखों के 500 मरीजों की जांच की इसमें से 70 मरीजों को आपरेशन के चिन्हित किया गया। वहीं 150 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर में ईएनटी के 100, स्त्री व बाल रोग के 25, हड्डी रोग 155 मरीजों की जांच की गई। दिवंगत सूबे सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके आईआरएस पुत्र मनोज यादव की तरफ से खटोटी कलां में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।