फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 7 को

Wed, 03 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में 7 जनवरी को 161वें निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन यादव सभा एवं राहत ग्रुप महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की निशुल्क नेत्र जांच शिविर राहत ग्रुप व वेदप्रचार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेम राज यादव की अध्यक्षता में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नेत्र रोगी सुबह 8 बजे से अपने आधार कार्ड के साथ यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में पंजीकरण करा सकते हैं। नेत्र रोगियों की जांच डॉ. जितेंद्र यादव की ओर से की जाएगी। चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु सिविल अस्पताल भिवानी भेजा जाएगा। डॉ. प्रेम राज यादव ने बताया कि जनवरी 2009 से यह जन सेवा का पुनीत कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें