फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निशुल्क सहायक उपकरण रजिस्ट्रेशन शिविर कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। बाबा खेता नाथ जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में रेडक्रॉस नारनौल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण रजिस्ट्रेशन शिविर मंगलवार से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे आयोजित होगा। जानकारी देते हुए फाउंडेशन के संदीप यादव ने बताया कि 25 फरवरी को दौंगड़ा अहीर के आर्य समाज मंदिर में व 27 फरवरी को खासपुर के पंचायत घर व 28 फरवरी लावण में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में रेडक्रॉस द्वारा व्हीलचेयर, कानों की मशीन, कमर दर्द बेल्ट, घुटनों के दर्द की बेल्ट, गर्दन दर्द बेल्ट व सहारे की छड़ी आदि के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें