फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिचित बनकर रुपये ठगे, केस दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। परिचित बनकर शहर के एक व्यक्ति से 15000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नीमराना के जौनायचा खुर्द निवासी देशराज ने बताया कि 24 मार्च को उसके भाई राजबीर के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। उसने कहा कि वह शर्मा जी बोल रहे हैं जिसने आपके साथ शाम को चाय पी थी। वह अस्पताल में हैं और 25000 रुपये की जरूरत है। उसके नंबर पर फोन पे कर देना। उसका भाई राजबीर फोन पे नहीं चलाता है। उसके भाई ने उसे फोन कर 25000 रुपये फोन पे करने के लिए कहा। उसने 15000 रुपये डाल दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ आनलाइन साइबर फ्राड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें