फोटो संख्या:66- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिला लेते विद्यार्थी --संव
महेंद्रगढ़। आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत मंगलवार देर शाम को चौथे काउंसलिंग की सूची जारी की गई थी। आज से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पांच अगस्त को चौथे चरण के तहत दाखिले की अंतिम तिथि रहेगी, जबकि 6 अगस्त तक फीस जमा करवाई जा सकेगी। तीसरे चरण तक जिले की 11 आईटीआई में 3392 सीट पर 1553 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पहली, द्वितीय व तीसरी चरण की सूची के बाद मंगलवार देर शाम चौथे चरण की सूची के आधार दाखिला किया जाएगा। बुधवार को 15 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दाखिला प्रक्रिया शनिवार व रविवार को अवकाश को भी दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा व छह अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। संस्थान में 668 सीट पर दाखिला किया जाना है। 322 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके हैं और 346 सीट अभी भी रिक्त बची हुई हैं।
डेरोली अहीर के इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि 148 सीट पर दाखिला किया जाना है। अभी तक 48 विद्यार्थियों ने दाखिला किया जा चुका है। 100 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पांच विद्यार्थी दाखिले को लेकर संस्थान में पहुंचे थे, लेकिन दस्तावेजों की कमी के चलते उन्हें वापिस जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियाें को अपनी मनपसंद की ट्रेड नहीं मिलने के कारण दूसरी संस्थानों में दाखिला ले रहे है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। विभाग के द्वार जल्द ही ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू करवाने का नोटिफिकेशन जारी कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को परेशानी हो रही है तो वह संस्थान में आकर सहायता ले सकता है।