कनीना। गांव बवाना में स्थित ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी करने के एक ओर आरोपी को थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम को गांव बोहका से काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांकर निवासी बोहका थाना खोल रेवाड़ी के रूप में हुई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों हिमांशु निवासी बवाना, सागर निवासी बवाना, भूपेंद्र निवासी मोड़ी और प्रवीण उर्फ पोनी निवासी बोहका को पहले गिरफ्तार कर उनसे चांदी की अंगुठियां, एक पैकेट टूटी हुई चांदी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक पैकेट और अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया सामान कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई थी।