कोरोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के सख्त आदेश के चलते जिन अपराधियों की गिरफ्तारी बकाया है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जुलाई में रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी बकाया थी। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी मुकेश कुमार के घर आरोपियों ने पहले घर की बेल बजाई थी। जब मुकेश का बेटा हिमांशु ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर कहा कि अंकल को बोल देना की 50 लाख रुपये दे दें, अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद हिमांशु की ओर फायरिंग करके भाग गए थे। इस मामले में शामिल चौथे आरोपी रवि कुमार को बुधवार को नारनौल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र, जोगेंद्र व चंद्रशेखर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।