फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, 1590 रुपये की नकदी बरामद

Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 1590 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कुराहवटा रोड के पास से आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तारी आरोपियों की पहचान बलबीर निवासी कुराहवटा, सुभाष देवराली, नक्षत्र निवासी मोदी विहार थाना हसनपुर, संतोष कुमार निवासी रिवासा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कुल राशि 1590 रुपये की राशि बरामद हुई है। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलबीर, सुभाष, नक्षत्र, संतोष कुमार कुराहवटा रोड पर एक खोखा के पास पड़ी खाली जगह में ताश के पत्ते से जुआ खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें