नारनौल। जिले में आज चार नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 832 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 659 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में कोरोना के 173 केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चारों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री लेकर उनके संपर्क में आए लोगों सैंपल लिए जाएगे। 3 अगस्त तक 82633 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 48008 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 16163 सैंपल भेजे गए हैं।