फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में चल रही चारदिवसीय बाबा दयाल फुटबॉल क्लब 68वीं प्रतियोगिता बलंभा पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौंदा में चल रही चार दिवसीय बाबा दयाल फुटबॉल क्लब 68वीं प्रतियोगिता के चौथे दिन 6 राउंड मैच खेला गया। बाबा दयाल फुटबॉल क्लब के प्रधान डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह सबसे पहले फुटबॉल क्लब दुलहेड़ा व फुटबॉल क्लब मुरादपुर के बीच खेला गया। जिसमें दुलहेड़ा की टीम विजय रही। उसके बाद फुटबॉल क्लब धनौंदा ए व फुटबॉल क्लब बिघड़ के बीच मैच खेला गया जिसमें धनौंदा ए की टीम विजय रही। उसके बाद फुटबॉल क्लब प्रभु वाला व बाबा भैया क्लब उन्हानी के बीच मैच खेला गया। जिसमे फुटबॉल क्लब फुटबॉल क्लब प्रभु वाला की टीम विजय रही। उसके बाद सीएससी खेड़ी व बाबा ख्याली नाथ बलंभा के बीच मैच खेला गया। जिसमें बाबा ख्याली नाथ बलंभा विजय रही। सेमीफाइनल मुकाबले हुए उसमे फुटबॉल क्लब धुलेहड़ा व बाबा ख्याली नाथ बलंभा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बाबा ख्याली नाथ बलंभा विजय रही। उसके बाद फुटबॉल क्लब उन्हानी व फुटबाल क्लब प्रभुअल्वा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें प्रभुवाला की टीम विजय रही। फाइनल मुकाबला बाबा ख्याली नाथ बलंभा व फुटबाल क्लब प्रभुवाला के बीच देर रात तक चला जिसमें बाबा ख्याली नाथ बलंभा विजय रही।
विज्ञापन

मुख्यातिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल, विशिष्ट अतिथि खरक सरपंच नीटु पहलवान व सोमदत नोताना ने प्रथम आने वाली टीम बलंभा को 51 हजार रुपये व ट्राफी तथा द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम प्रभु वाला को 41 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सतीश कुमार, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ठाकुर रतन सिंह तंवर, पूरन परमार, सीताराम ठेकेदार, गोशाला प्रधान विकास सिंह परमार, साहिल कुमार, योगेश कुमार, चमन कुमार, संदीप सिंह, बालू सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र नंबरदार, कैप्टन ओमपाल सिंह, किशन पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह परमार, सूरज इंजीनियर सुधीर, संस्था सचिव भूपेंद्र सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष अशोक तंवर, सचिव सुधीर तंवर, वीर सिंह थानेदार, किशनपाल तंवर, राजेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, कैप्टन ओमपाल सिंह, सूरज कुमार, जगदीश स्वामी, सुमेर सिंह पाथेड़ा, प्रवीण स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें