मुखाग्नि देते उनके पुत्र एडवोकेट नरेंद्र राव व मनीष राव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. ओपी यादव की शवयात्रा में उमड़े लोग
आरपीएस ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव के निधन की खबर सुनते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को जानकारी होते ही शिक्षक, विभिन्न दलों के नेता, अधिवक्ता और संगठनों के लोग उनके पैतृक आवास कनीना पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे।
डॉ. यादव की दो दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वे अपने कनीना स्थित पैतृक आवास पर ही थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई और देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। लोगों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए डॉ. यादव को हमेशा याद किया जाएगा। उनके द्वारा स्थापित किए गए शिक्षण संस्थानों में पढ़े कई लोग आज विभिन्न पदों पर आसीन हैं।
उनके निधन की खबर सुनते ही रविवार को बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद्, अधिवक्ता, राजनीतिक दलों के नेता समेत विभिन्न संगठनों के लोग उनके आवास पर पहुंच गए और नम आंखों ने डॉ. यादव को विदाई दी।
शवयात्रा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व जिला प्रमुख राम सिंह, डीआईजी राज सिंह, अनिल कौशिक, बलवान सिंह आर्य, सतीश जैलदार, अशोक ठेकेदार, मुकेश लावणियां, आरआरसीएम के चेयरमैन रोशन लाल यादव, भगत सिंह, प्रो. रोशनलाल, कंवर सिंह कलवाड़ी, एसएस राव, नरेंद्र राव, देवेंद्र राव, भगत सिंह, सुजान सिंह, राजवीर यादव, तुलसीराम शर्मा, सुशील शर्मा, नरेश जोशी आदि शामिल रहे। सभी ने डॉ. यादव के योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया।