महेंद्रगढ़। डुलाना रोड स्थित आचार्य जयदेव जयसिंह महाराज की समाधि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण की नींव पूजन किया गया। पंडित राजन शर्मा, पंडित नौरंगलाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। आचार्य जयदेव जयसिंह महाराज की गद्दी की जिम्मेवारी संभाल रहे प्रधान सेवक भंवर सिंह, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, राजू शर्मा, धीरज यादव, प्रतापसिंह, देशराज रिवासा सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद