महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव दूलोठ अहीर के पूर्व सरपंच ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में दूलोठ अहीर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई पूर्व सरपंच मनोज कुमार दूलोठ से बुहाना मार्ग पर टाइल फैक्टरी बना रखी है। वह हर रोज रात में फैक्टरी में ही सोता था। सुबह करीब 8 बजे फैक्टरी में गया तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मनोज के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि अमित निवासी रिवासा और रजनीश ठेकेदार खातोदडा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके कारण वह परेशान है। पुलिस ने मृतक के भाई राजेश कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।