नारनौल। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने नारनौल पधारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातचीत की। रामबिलास शर्मा उनके रिश्तेदार व प्रदेश सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा के बेटे की रिसेप्शन होने की वजह से फरीदाबाद में थे।
शर्मा ने 22 जुलाई से लग रहे श्रावण मास के महीने में कावड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बात करते हुए अनुरोध किया कि 22 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। शिव भगत हरिद्वार व गंगोत्री से कावड़ लेकर आएंगे। इसके लिए हरियाणा प्रदेश में पैदल यात्रा के लिए सुविधा सुनिश्चित करवाई जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को आश्वस्त किया कि वे भी स्वयं आपकी तरह शिव भक्त हैं। और कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए सभी सुविधाएं हरियाणा में सुनिश्चित कि जाएगी।