फोटो 24सफाई करते पूर्व सिंचाई मंत्री डा.अभय सिंह व अन्य। प्रवक्ता
नांगल चौधरी। सेवा पखवाड़ा के तहत पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ.अभय सिंह यादव ने शनि मंदिर से सफाई अभियान की शुरुआत की। शनिवार सुबह डॉ. यादव ने स्वयं झाड़ू उठा गलियों व रास्तों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि गांव व शहर की असली पहचान सिर्फ इमारतों से नहीं, बल्कि उसकी सड़कों और मोहल्लों की स्वच्छता से होती हैं। इस मौके पर नपा सचिव ललित गोयल, रूपेश यादव, योगेंद्र, राहुल, उमेश शर्मा, उप चेयरमैन मुकेश शर्मा व निहाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद