फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गबन के आरोप में कोटिया गांव के पूर्व सरपंच विजयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूर्व सरपंच पर गांव के ही एक व्यक्ति ने सड़क निर्माण में गबन करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच बीडीपीओ के द्वारा की गई तो आरोप सही पाए गए। गांव कोटिया के पूर्व सरंपच विजयपाल पर आज से लगभग तीन वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने सड़क आदि बनाने को लेकर उसमें गबन करने के चलते पंचायती राशी का दुरुपयोग करने को लेकर बीडीपीओ कनीना एवं जिला उपयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद सरपंच के खिलाफ पंचायती राज एसडीओ एवं बीडीपीओ ने जांच की। जांच में सरपंच पर लगभग एक लाख १६ हजार रुपये का गबन करने का आरोप सही पाया गया। इसके चलते पूर्व सरपंच को सरकारी राशी जमा कराने के लिए निर्देश भी दिए गये थे लेकिन सरपंच ने सरकारी राशी जमा नहीं करवाई। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने सरपंच के खिलाफ लोकायुक्त में भी शिकायत दर्ज करवा दी तथा बीडीपीओ अधिकारी ने सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इकनोमिक शाखा द्वारा सरपंच पर लगे आरोप की जांच की गयी। इसके चलते सोमवार को कनीना पुलिस ने पूर्व सरपंच विजयपाल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूर्व सरपंच को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरास में भेज दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें