फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बोले- मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को दिया नए साल का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले को लगभग 425 करोड़ की तीन प्रमुख परियोजनाएं देकर नए साल का तोहफा दिया है। सतनाली व इसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस समस्या से अवगत करवाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत राजावास में नहर आधारित पीने के पानी के संयंत्र की मंजूरी दी थी। अब लगभग 124 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन हो गया है। अगले कई दशकों तक 27 गांव तथा 9 ढाणियों में पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुडाना में बनने वाली आईएमटी के संबंध में भी अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जल्द ही मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ विधानसभा का दौरा करेंगे और भी अनेक विकास की परियोजनाओं की सौगात इस जिले को देंगे। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी का शिलान्यास करके मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। इस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस राजमार्ग के लिए उन्होंने जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
24 सड़कों की मरम्मत का जल्द शुरू होगा कार्य
उन्होंने बताया कि पीडब्लयूडी बीएंडआर विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की नारनौल-महेंद्रगढ़ मुख्य सड़क से गांव जोनावास तक, बेरी वाया भांडोर नीची तक, नांगल सिराही से गडानियां, गांव सिसोठ, भगडाना, पालडी-पनिहार, बाबा जयरामदास मंदिर, पाली- महेन्द्रगढ़ बस स्टैंड, जाखडी (धौली गांव) व भुरजट गांव तक सड़क रिपेयर की जाएगी। इसी प्रकार महेंद्रगढ़-नारनौल मुख्य सड़क से आदलपुर गांव तक, सेहलंग मुख्य मार्ग से माजरा कलां गांव, गांव लावण, गांव बुचौली से भांडोर ऊंची वाया चितलांग, गांव सुरजनवास से मुड़ायन, गांव सिंगडा, गांव झगडोली, गांव बवानिया से बचीनी गांव तक, सतनाली-लौहारू मुख्य सड़क पथरवा गांव से नंगला, गांव ढाणा से सुरेहती जाखल, बलाना गांव से सोहला गांव तक, गांव नांगल सिरोही से छाजियावास वाया खरौली गांव, गुलावला गांव तक व गांव कुकसी से निहालावास गांव तक सड़क रिपेयर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें