फोटो संख्या:57-चंडीगढ़ आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते भाजपा के पूर्व जिला म
महेंद्रगढ़। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं व संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को महेंद्रगढ़ जिले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों एवं जनभावनाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संवाद