फोटो नंबर-20मेले में लोगों को संबोधित करती पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव। स्रोत-आयोजक
- फोटो : संवाद
नारनौल। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शनिवार को गांव बजाड़ में आयोजित बाबा नाहर सिंह के पावन मेले में बतौर अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित कहा कि बाबा नाहर सिंह मेला हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है जो हमें हमारे पूर्वजों की विरासत से जोड़ता है। उन्होंने बाबा नाहर सिंह जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। संवाद