सैनी सभा के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते प्रधान बिशन कुमार सैनी।
नारनौल। सैनी सभा (रजि.) नारनौल के चुनाव के बाद न्यू सैनी धर्मशाला पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम 155 काॅलेजियम सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसी क्रम को जारी रखते हुए नवनियुक्त प्रधान बिशन सैनी, उपप्रधान रोहताश सैनी, महासचिव निहाल सैनी, सचिव भारत सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी को चुनाव अधिकारी मुकेश सैनी ने शपथ दिलवाई। तत्पश्चात् सभा के प्रधान बिशन सैनी ने कार्यकारिणी के लिए 16 सदस्यों का नामांकन किया। इसमें रामनिवास सैनी (संपत्ति प्रबंधन सहसचिव), रामनरेश उर्फ भीम (सूचना व संपर्क सहसचिव), नरेश कुमार कोजिन्दा (प्रचार सहसचिव), सुमन सैनी (शिक्षा सलाहकार), कृष्ण कुमार एडवोकेट (विधि सलाहकार), अरुण सैनी, कैप्टन हरीश सैनी, राजकुमार सैनी, बिशम्बर दयाल, ईश्वर सैनी, नरवर सैनी, विजय कुमार सैनी, सूबे सिंह, कैलाशचंद, बिजेन्द्र सैनी, मदनलाल सैनी को सदस्य बनाया गया। सभी काॅलेजियम सदस्यों ने करतल ध्वनि व सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। प्रधान बिशन कुमार ने समाज व शिक्षा के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने तथा उनसे सहयोग के प्राप्ति की अपेक्षा की। सभा द्वारा समाज के बेसहारा, विधवा व निसहाय को दी जाने वाली सहायता राशि (पेंशन) में 2400 रुपये वार्षिक वृद्धि की घोषणा की। सैनी समाज के लोगों की मांग पर सर्वसम्मति से मांगलिक अवसर पर किन्नर समाज को दी जाने वाली भेंट राशि 1100 रुपये निर्धारित की।