फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन पर पौधों को बांधा हरियाली का रिश्ता

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- बाबा ब्रह्मचारी आश्रम पार्क बलाचया में पौधरोपण  करते बाबा ब्रह्मचारी आश्रम सेवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बाबा ब्रह्मचारी आश्रम सेवा समिति बलायचा की ओर से बाबा ब्रह्मचारी आश्रम पार्क में पंचवटी लगाई गई। समिति प्रधान मास्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति हर वर्ष सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर बरगद, पीपल, बेलपत्र व नीम जैसे पौधे लगाती है।उन्होंने कहा कि त्योहारों, महापुरुषों की जयंती और पूर्वजों की पुण्यतिथि पर पौधरोपण करने से युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल और छांव देने के साथ पर्यावरण को भी शुद्ध रखते हैं। इस अवसर पर मास्टर जितेंद्र शर्मा, कैलाश शास्त्री, ओमप्रकाश, रौरंगलाल, अनिल और तेजप्रकाश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें