फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वन राजयिक अधिकारी पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक बार फिर अरावली के रक्षक वन राजयिक अधिकारी सुर्खियों में है। अधिकारी पर स्वयं के विभाग के ही एक चौकीदार ने कई गंभीर आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। चौकीदार ने बुधवार को शिकायत वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ को भेजी है। डीएफओ को भेजी शिकायत में कर्मचारी बसंतलाल ने लिखा है कि उसकी वन राजयिक कार्यालय नांगल चौधरी में चौकीदार की ड्यूटी है। सरकारी गाड़ी बोलेरो उसके चार्ज में है, जबकि सरकारी गाड़ी का वन राजयिक अधिकारी जयभगवान की ओर से दुरुपयोग किया जा रहा है। उक्त अधिकारी सरकारी बोलेरो गाड़ी को शाम को पता नहीं कहां लेकर जाते हैं और सुबह देर से वापस पहुंचती है। इस दौरान बोलेरो गाड़ी में महकमे के अन्य कोई भी कर्मचारी न तो जाता है और न ही आता है। शिकायत में आरोप है कि वन राजयिक अधिकारी सरकारी बोलेरो गाड़ी प्रतिदिन घर आवागमन में प्रयोग कर सरकार को चूना लगा रहा है। वन मंडल अधिकारी को भेजी शिकायत में चौकीदार ने कहा है कि सरकारी गाड़ी बोलेरो के अतिरिक्त सरकारी ट्रैक्टर व ट्राॅली, पानी का टैंकर व कैंपर गाड़ी का चार्ज भी उनके पास है, लेकिन यह वाहन कहां है और किस हालत में है, कहां खड़े हैं और कहां चलते है। इसका उन्हें कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

रेंज के कार्य के लिए गाड़ी लेकर जाता हूं। मेरे पास 66 गांव है। उन गांवों में कार्य के लिए वह गाड़ी का प्रयोग करते हैं। चौकीदार ने जो भी आरोप लगाए है, वह निराधार हैं।
विज्ञापन

जय भगवान, वन राजयिक अधिकारी नांगल चौधरी।



चौकीदार की शिकायत मिली है। उसमें वन राजयिक अधिकारी पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग करने की बात सामने आई है। जिस पर हम कार्रवाई करेंगे।
रोहताश सिंह, डीएफओ वन विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें