जंगली जानवर का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस जानवर ने वीरवार की सायं को गांव कुराहवटा निवासी नरेश पर अचानक हमला कर हमला किया तो नरेश ने अपने हाथ से उसको दूर किया उसके बाद वह भाग गया। जानवर ने उसके गाल एवं बाजू पर पंजा मार दिया। नरेश को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उपचार देकर घर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नरेश गांव कुराहवटा निवासी घर के पिछे खेत में बैठा हुआ था। अचानक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खेतों में उसे डेढ़ घंटें तक तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गौरतलब है कि यह पांचवां व्यक्ति जिस पर जंगली जानवर ने हमला किया है अभी तक वन विभाग इसे पकड़ नहीं पाया है।