फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार डॉ. हर्ष चौहान को मिला राज्य स्तर पर अवार्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सक गौरव अवॉर्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं देने पर डॉ. हर्ष चौहान को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा चिकित्सक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। हरियाणा मेडिकल काउंसिल की ओर से गत रविवार को अंबाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. हर्ष सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर डॉ. हर्ष चौहान का यह तीसरा अवार्ड है। डॉ. हर्ष चौहान जिला स्वास्थ्य विभाग में बतौर एडिशनल एसएमओ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले दो वर्षों से डॉ. हर्ष चौहान जिला में उप सिविल सर्जन के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस समय जिला टीबी, एचआईवी एड्स, कुष्ठ रोग विभाग, स्वास्थ्य विभाग का यातायात, पीएनडीटी, सीईए विभागों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान बाबा खेतानाथ अस्पताल में कोविड के दौरान पटिकारा के कोविड अस्पताल का चार्ज भी इन्हीं के पास था।
विज्ञापन

डॉ. चौहान को वर्ष 2020 में राज्य स्तरीय कोरोन वारियर अवार्ड से स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। वहीं वर्ष 2021 में जिला में टीबी रोग पर उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीएचएस हरियाणा द्वारा प्रशंसा पदक देकर सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान डीजीएचएस डॉ. वीणा सिंह, एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन डॉ. एके अनेजा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें