फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने 2700 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग ने उक्त व्यक्ति के पास से ड्रमों में 2760 लीटर के करीब पेट्रोल व डीजल बरामद किया है। जिसे विभाग ने कब्जे लेकर तेज के सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा की लैब में भेज दिए है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत 29 अगस्त को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचना मिली एक पिकअप गाड़ी अवैध रूप से बिक्री के लिए पेट्रोल-डीजल लेकर जाएगी। इस सूचना पर सायं चार बजे खाद्य आपूर्ति विभाग की उप निरीक्षक कविता कुमारी, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह व पुलिस को लेकर सिंघाना रोड पर गांव बलाहा कलां के पास पहुंचे। कुछ देर बाद एक बिना नंबरों की पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रुकवाया गया। रुकने के बाद पिकअप गाड़ी की जांच की तो उसमे 9 बड़े व 13 छोटे ड्रम डीजल व पैट्रोल से भरे हुए पाए गए। इस पिकअप गाड़ी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रवींद्र गांव ढाणा तहसील बुहाना जिला झंझुनू राजस्थान बताया। जब टीम ने उक्त व्यक्ति से गाड़ी में पाए गए डीजल व पेट्रोल की खरीद के बिल व गाड़ी का परमिट मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। ड्रमों में भरे हुए डीजल को मापने पर लगभग 2700 लीटर एवं एक छोटे ड्रम में लगभग 60 लीटर पैट्रोल पाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने उक्त डीजल, पेट्रोल को कब्जे में लेकर पेट्रोल व डीजल के नौ सैंपल भरे तथा सभी ड्रमों को सील किया गया। उक्त सैंपलों ने विभाग ने भारत सरकार की फ्यूल टेस्टिंग लैब नोएडा उत्तर प्रदेश में विश्लेषण के लिए भेज दिए है। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम अवहेलना के लिए उसके खिलाफ दर थाना पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत पर उक्त चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें