फोटो संख्या:57- गांव धनौंदा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवक के समापन प
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का रविवार को समापन हो गया। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्राचार्य सतीश कुमार ने की। मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता मिथिलेश, राजेश कुमार, सूबेसिंह, प्रीति डीपीई, बालकिशन मौजूद रहे।