फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबे समय से नहीं हुई फॉगिंग, जिम्मेदार बाेले- जहां मांग होती है, वहीं कराते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डेंगू व मलेरिया के खतरे को लेकर नगरपालिका गंभीर नहीं है। शहर में एक बार फोगिंग नहीं करवाई गई है। पिछले एक माह से लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को डेंगू व मलेरिया का भय सता रहा रहा है। हालांकि लोगों के लिए राहत की बात है कि अभी तक जिले में कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव, गंदगी से भरे नाले, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर व खाली प्लाॅट में उगे खरपतवार में खूब मच्छर पनप रहे हैं। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील भी की जा रही है।
-
- यहां है समस्या अधिक
शहर में सब्जी मंडी के पीछे हो रहे जलभराव, पुराने किले के पीछे, पुराने महिला महाविद्यालय, खेल मैदान में उगी खतपतवार, सड़क के बीचों-बीच भरे पानी से बीमारी फैलाने का डर है। गली-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गर्मी, उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छर पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार आदि शामिल हैं। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। वहीं, अधिकांश जगहों पर नली, नालों के खुला होने से उसमें भी मच्छर पनप रहे हैं। नगर पालिका ने नाली-नालों की सफाई तो दूर उनमें कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं किया गया है, जिस कारण शहर में मच्छर अब तेजी से पनपने लगे हैं। मानसूनी सीजन के दो माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी नपा की ओर से नालों की सफाई नहीं कराई। शहर के अधिकांश नाले गंदे पानी से लबालब है जिनमें मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन


-
- कीटनाशक दवाओं का नहीं हुआ छिड़काव
नगर पालिका ने नाली और नालों की सफाई तो दूर अभी तक ऐसी जगहें भी चिह्नित नहीं की हैं, जहां गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं और न ही अभी नाली और नालों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव ही किया है। जो नगर पालिका की उदासीनता को दर्शाता है। पालिका के इस रवैए का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है।

-
नहीं कराई गई फॉगिंग
मौसम परिवर्तन के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे शहर के लोग परेशान हैं। मच्छरों से होने वाली रोगों से निपटने के लिए नगर पालिका उदासीन है। नगर पालिका की ओर से शहर में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है। शहर में मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि सुबह से रात तक मच्छरों का आतंक जारी रहता है। अभी तक शहर में नगर पालिका ने कीटनाशक दवाओं या फॉगिंग नहीं कराई गई है।
-
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ के विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डों से जहां भी मांग की जाती है वहां टीम भेजकर फोगिंग कराई जा रही है। नपा के पास दो मशीनें उपलब्ध हैं। प्रथम चरण में जहां से मांग की जाती है, वहीं कर्मचारी को भेजा जाता है। इसके अलावा अब शहर में जल्द बड़े स्तर पर फोगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


- रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें