महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मुख्य रास्तों और गलियों में फॉगिंग की। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में कार्यरत मुकेश चौहान व संदीप यादव ने गांव की मुख्य गलियों, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, चौपाल सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की।
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का बहुत ज्यादा प्रकोप हो जाता है। ऐसे में मलेरिया व डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए। फॉगिंग मशीन के साथ डीजल व पेट्रोल सरपंच अलका यादव ने उपलब्ध करवाया है। दवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल सिरोही ने उपलब्ध करवाई है। इस मौके पर अरविंद यादव सहित ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।