फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में कोहरा व धूंध ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोहरा व धूंध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बुधवार को इस मौसम की पहली धूंध पड़ने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद करीब साढ़े आठ बजे अचानक धूंध होने से वाहनों की रफ्तार रूक गई। वहीं दिनभर शीत लहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब धूंध का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उतरी बर्फीली हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। बुधवार को जिले में धूंध व कोहरे ने दस्तक दे दी है। धूंध व कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नारनौल के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह सूर्य देवता के दर्शन होने के बाद 9 बजे अचानक धूंध आने से वाहनों की रफ्तार रुक गई। वहीं दिनभर शीत लहर का भी कहर जारी रहा। शीत लहर के चलते बाजारों में भी रौनक कम रही। ठंड से बचने के लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें