नारनौल। जिला कारागार परिसर में जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन के लिए विशेष साउंड थेरेपी एवं वेलनेस सत्र आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक संजय बांगड़ ने कहा कि जेल अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है, इसलिए उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। सत्र में हेड कांस्टेबल किशन सिंह समेत कई कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद