फोटो 2 कार्यक्रम में संबोधित करते प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल।स्रोत: डीआईपीआरओ
नारनौल। संविधान दिवस पर मंगलवार को राजकीय आईटीआई में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, आईटीआई का समस्त स्टॉफ व बच्चों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि हमारा संविधान देश की सबसे बड़ी धरोहर है। उप प्रधानाचार्य सुनील यादव, मेजर वीरेंद्र सेकवाल व अनुदेशक नीरज यादव ने संविधान, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन व उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण, गुरदयाल, राजेश, जगदीश, अमित, मनीषा, सुदर्शन, दिनेश जांगडा व शक्ति यादव आदि मौजूद रहे। संवाद