फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-निजामपुर में किया फ्लैग मार्च, नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

Sat, 28 Sep 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 16 निजामपुर के विभिन्न गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
नारनौल/निजामपुर। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच सुरक्षा, विश्वास की भावना पैदा करने के लिए पुलिस और सीएपीएफ के जवानों ने नारनौल और निजामपुर के विभिन्न गांवों में पैदल फ्लैग मार्च किया। वहीं नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। फ्लैग मार्च समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने, स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से भयमुक्त मतदान करने की अपील की जा रही है। साथ ही नाकाबंदी कर वाहनों व संदिग्धों की गहनता से जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने सीएपीएफ के जवानों के साथ नारनौल व निजामपुर के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस द्वारा निजामपुर के गांव नांगल दर्गू, गंगूताना, गोलवा, मुसनौता, रावता की ढाणी, बायल, पांचनोता, मोखुता, बामनवास नौ, निजामपुर व अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही फैजाबाद, सिहमा, मंढाणा, सेका व अन्य स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें