फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच नए ट्रैक्टर व बुलडोजर खरीदे जाएंगे, 10 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती

Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में शहर के विकास को लेकर विचार-विमर्श करते नपा चेयरमैन, उ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के विकास कार्याें को लेकर रविवार को नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन व पार्षदों ने मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन पार्षदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था व टूटी सड़कें सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि रविवार व अन्य अवकाश के दिन शहर की सफाई नहीं होती है, जिसके कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इसके लिए 10 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, पांच नए ट्रैक्टर व बुलडोजर खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया। नगर पालिका कार्यालय के पास खाली जगह में लगे गंदगी के ढेर को हटवाया जाएगा। इसके अलावा शहर के जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। पहले उन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने पर भी विचार विमर्श किया गया। पार्षदों ने चेयरमैन को बताया कि भगवान परशुराम चौक से कॉलेज मार्ग तक सबसे ज्यादा खराब हालात में है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाए ताकि शहरवासियों व दुकानदारों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान चार सब कमेटियों पर विचार-विमर्श किया गया। जल्द ही हाउस की बैठक में चार सब कमेटियों का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस मौके पर उप चयरमैन मंजू कौशिक व सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें