कार्यस्थल में वाई ब्रेक के दौरान योग करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। आयुष विभाग की ओर से कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वाई-ब्रेक रखा गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक में प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच मिनट योग करवाकर उन्हें तनावरहित किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वाई ब्रेक से अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। संवाद