फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाकाल मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया

Sun, 21 Jul 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गायत्री चेतना केंद्र व महाकाल मंदिर अकोदा में हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गायत्री चेतना केंद्र व महाकाल मंदिर आकोदा में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व गायत्री चेतना केंद्र पर रुद्राक्ष वृक्ष लगाकर व पौधे बांटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ब्रदी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है और इसे गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही अपने गुरुओं का भी पूजन किया जाता है। इस मौके पर ईश्वर, नरेश, होशियार, बद्री प्रसाद गुप्ता ,अतर सिंह रामशरण, धर्मवीर, बुधराम ,सत्यवीर, सुदेश रामपाल, रामप्रसाद, माडू राम, खुशाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें