फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट करने के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर रोड पर ट्रक चालक की आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट करने और फोन व नकदी छीनने के मामले में थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल दो आरोपी परमजीत वासी ईश्वर कॉलोनी नारनौल, पंकज वासी मनु नगर नारनौल को 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके साथियों के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई। मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए रविवार को वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों सहित फोन खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी रणजीत वासी यूपी वारदात को अंजाम देने में शामिल था और आरोपी कुलदीप वासी तोशाम ने छीना हुआ फोन खरीदा था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता सीआईए रोड नारनौल निवासी अशोक कुमार ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 नवंबर की शाम के समय उसकी गाड़ी का चालक राजकुमार वासी हलदीना जिला अलवर राजस्थान गाड़ी में रोड़ी भरकर फरीदाबाद के लिए चला था। ड्राइवर राजकुमार कोरियावास मोड निजामपुर रोड पर गाड़ी खड़ी करके साथी ड्राइवर की शादी में गंदा नाला के साथ-साथ जा रहा था। इस दौरान पीछे से मोटर साइकिल पर चार लड़के आए और ड्राइवर राजकुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आंखों में लाल मिर्च डालकर मोबाइल फोन व पर्स निकाल कर ले गए। ड्राइवर राजकुमार ने इस घटना बारे में शिकायतकर्ता को बताया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें