फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दमकल व सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन करते दमकल व सफाई कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल व सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। लंबित मांगाें को लेकर दमकल कर्मचारियों की 32वें व सफाई कर्मचारियों की नौवें दिन हड़ताल पर रहे। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार कर्मचारियों ने 11 मई तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार व दमकल कर्मचारी प्रधान रामसिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव आंबेड़कर चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स होते हुए नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे। लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। मौके पर दमकल व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें