फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून के खोखे में अज्ञात कारणों से लगी आग, जला सामान

विज्ञापन
आग लगने से जले खोखे को दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव दौंगडा जाट में वीरवार देर रात एक परचून के खोखे में आग लग गई। खोखे में रखा हजारों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दुकानदार रोहतास गोठवाल ने बताया कि वीरवार शाम वह खोखे को अच्छी तरह से बंद कर घर गया था। रात को ग्रामीणों ने बताया कि उसके खोखे में आग लगी हुई है। सूचना पर वह वहां पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग से खोखे में रखा सामान जल चुका था। उसकी सूचना पर दौंगड़ा चौकी पुलिस पहुंची। वहां मौजूद भूप सिंह ठेकेदार, दिनेश गोठवाल, रामनिवास प्रजापति, ताराचंद, होशियार सिंह व कश्मीर ने बताया कि पिछले वर्ष रोहताश की दुकान में चोरी भी हुई थी। पीड़ित ने विधायक सीताराम यादव व जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें