फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खोड़मा में खोखे में बनी दुकान में लगी आग, जला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खोड़मा में मंगलवार बुधवार की रात एक खोखे में बनी दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार उसे करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बुधवार शाम को पीड़ित ने इस बारे में पुलिस में शिकायत देकर दो युवाओं पर आग लगाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव खोड़मा में संदीप कुमार ने बताया कि उसने गांव के अंदर एक कंफेक्सनरी की दुकान की हुई है। इसके साथ वह फास्ट फूड की भी दो रेहड़ियां वहीं पर खड़ी करता है। मंगलवार रात करीब पौने बारह बजे उसकी दुकान में आग लग गई जिससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। रात को करीब नौ बजे उसके पास किसी का फोन आया की वह दुकान पर आकर उसे एक पानी की बोतल व नमकीन आदि दे जिसे उसने मना कर दिया तो उसके साथ आए अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज की। उसके बाद करीब रात साढ़े ग्यारह बजे उसके पास गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि उसकी दुकान में आग लग गई है जिस पर वह दुकान पहुंचा और उसने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग, गहली चौकी व 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। संदीप ने बताया कि उसे शक है कि फोन पर गाली-गलौज करने वाले लोगों ने ही उसकी दुकान में आग लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें