महेंद्रगढ़। रिवासा ओवरब्रिज के समीप खाली पड़े प्लाॅट में पड़े कूलर फैक्टरी के कबाड़ में अज्ञात कारणों के चलते दोपहर दो बजे आग लग गई। आग लगने के कारण आसमान में धुएं का गुब्बारा नजर आ रहा था। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आधे घंट में ही आग पर काबू पा लिया।
गनीमत यह रही कि शहर की आबादी से दूर होने के कारण बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसमान में धुएं को गुब्बारे को देखकर शहर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। खाली प्लाॅट में काफी संख्या में कूलर का फैक्टरी का कबाड़ पड़ा हुआ था। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण शहरवासियों के साथ-साथ स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गांव रिवासा के ग्रामीण भी मौके पर पानी के टैंकर लेकर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने में सहयोग किया।