नारनौल में नांगल चौधरी के निजामपुर रोड पर स्थित जगराम जागीरदार मार्केट में सोमवार रात को शार्ट सर्किट के चलते एक जूते के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने देर रात तक आग पर काबू पाया। आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका है।
जजपा नेता सुनील दौंगली का जगराम जागीरदार मार्केट में सोनू बूट हाउस के नाम से शोरूम और गोदाम है। सोमवार रात को शार्ट सर्किट के चलते ऊपर दो मंजिल में बने गोदाम में आग लग गई। जल्द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।