फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामबास में खेतों में लगी आग, बाजरे की फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र के गांव रामबास में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से दो किसानों की बाजरे की फसल जलकर नष्ट हो गई। सरजीत के खेत में बाजरे की कटाई हो चुकी थी। वहीं पास के खेत में धनकड़ ने करीब एक एकड़ बाजरे की फसल काट रखी थी। आग लगने के समय दोनों किसान अपने खेतों पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना से दोनों किसानों को काफी मात्रा में नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें