नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव महरमपुर में रविवार दोपहर बाद कड़बी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गांव महरमपुर में खेतों में लगी कड़बी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान दमकल कर्मी संदीप ने बताया कि दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले करीब 40 मन कड़बी जलकर राख हो गई थी। हालांकि दमकल गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इससे पहले कड़बी जलकर खराब हो चुकी थी।