फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केशवनगर मोहल्ले में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 26 May 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। केशवनगर मोहल्ले में रविवार को अचानक से ईंधन में आग लग गई। इस वजह से आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मोहल्लेवासियों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि केशवनगर में रविवार दोपहर को ईंधन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद आग की लपटें उठने लगी। हालांकि राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग का कार्यालय नजदीक होने से समय पर गाड़ी पहुंच गई। इसके चलते आग पर विकराल रूप धारण करने से पहले काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें