फोटो 12छात्रा मुस्कान के आंखों के इलाज के लिए चेक सौंपते श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास के सदस्य
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास ने सातवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान के आंखों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश चौहान, उप प्रधान डॉ. छत्रपाल वर्मा, सचिव राजेंद्र वर्मा, संरक्षक विनय अग्रवाल, मेजर भवानी सिंह तथा एसएमसी प्रधान पुरुषोत्तम गोठवाल ने पीड़ित मुस्कान की मां जैतूना को 20000 रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही उसके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।