कनीना। नगर पालिका की ओर से 14 वार्डों की फाइनल मतदाता सूची सोमवार जारी कर दी गई है। कस्बे में 10413 मतदाता दर्शाए गए हैं। एमई दिनेश यादव ने कहा कि वार्ड नंबर एक में 648 मतदाता, वार्ड नंबर दो में 877 मतदाता, वार्ड नंबर तीन में 869 मतदाता, वार्ड नंबर चार में 658 मतदाता, वार्ड नंबर पांच में 794 मतदाता, वार्ड नंबर छह में 687 मतदाता, वार्ड नंबर सात में 796 मतदाता, वार्ड नंबर आठ में 798 मतदाता, वार्ड नंबर नौ में 727 मतदाता, वार्ड नंबर दस में 664 मतदाता, वार्ड नंबर 11 में 663 मतदाता, वार्ड नंबर 12 में 813 मतदाता, वार्ड नंबर 13 में 770 मतदाता, वार्ड नंबर 14 में 649 मतदाताओं की लिस्ट जारी की गई है।